फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Supreme Court Clean chit for 5000 Guest Teacher Recruitment in Uttarakhand

उत्तराखंड: 5000 गेस्ट टीचरों की तैनाती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने भर्ती पर लगी रोक हटाई 

Wed, 15 Jan 2020 02:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2020 02:45 AM IST
सार

  • शिक्षा मंत्री ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने गेस्ट टीचरों की भर्ती लगी रोक हटाई 

विज्ञापन
Supreme Court Clean chit for 5000 Guest Teacher Recruitment in Uttarakhand
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों पर मंगलवार को पांच हजार गेस्ट टीचरों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने गेस्ट टीचरों की भर्ती पर लगी रोक हटा दी है। स्थायी शिक्षक न मिलने तक इनकी तैनाती की जाएगी। इस फैसले से विभाग में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी की समस्या दूर होगी। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक और प्रवक्ताओं के पांच हजार से अधिक पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की जा सके, इसके लिए विभाग समय-समय पर शिक्षकों के चयन का प्रस्ताव भर्ती आयोग को भेजता रहा है।
विज्ञापन


स्थायी शिक्षकों के चयन के लिए विभाग की ओर से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजने के बाद भी चयन में देरी होती रही है। यही वजह है कि सरकार ने स्कूलों में स्थायी शिक्षकों की तैनाती न होने तक गेस्ट टीचरों की तैनाती का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के इस निर्णय के बाद दिसंबर 2018 में स्कूलों में गेस्ट टीचरों की चयन प्रक्रिया शुरू की गई। चार हजार से अधिक पदों पर प्रवक्ता और आठ सौ से अधिक पदों पर सहायक अध्यापकों की गेस्ट टीचर के रूप में तैनाती की जानी थी।

प्रदेश के टिहरी, हरिद्वार और चंपावत जिले में कुछ उम्मीदवारों को तैनाती पत्र भी दे दिए गए। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में इसकी प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान सेवाएं समाप्त होने से कुछ उम्मीदवार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए थे।

सुप्रीम कोर्ट से रोक के चलते प्रदेशभर में गेस्ट टीचरों की तैनाती प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। उत्तराखंड गेस्ट टीचर संगठन के प्रदेश महामंत्री दौलत जगुड़ी ने कहा कि गेस्ट टीचर पिछले काफी समय से स्कूलों में तैनाती की मांग कर रहे थे। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गेस्ट टीचरों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जब तक स्थायी शिक्षक नहीं मिलते, स्कूलों में गेस्ट टीचरों की तैनाती की जाएगी। इससे प्रदेश भर के स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी की समस्या दूर होगी।
-अरविंद पांडे, शिक्षा मंत्री 

प्रदेश में लगभग चार हजार प्रवक्ता और आठ सौ गेस्ट टीचरों का चयन पूर्व में हो चुका है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से रोक होने से इन्हें स्कूलों में तैनाती नहीं दी जा सकी थी। कोर्ट का फैसला मिलते ही आदेश के अनुसार गेस्ट टीचरों की तैनाती की जाएगी।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed