{"_id":"5dae13eb8ebc3e93d2291bf3","slug":"supporters-celebrated-holi-outside-counting-places-vikas-nagar-news-drn323638894","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थलों के बाहर समर्थकों ने मनाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थलों के बाहर समर्थकों ने मनाई होली
विज्ञापन
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाती ढलानी ग्राम पंचायत की प्रधान शशिबा?
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। पछवादून के चार विकासखंडों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई। पहले राउंड की मतगणना संपन्न होने के बाद जैसे-जैसे रिजल्ट आते गए वैैसे ही विजयी प्रत्याशी और समर्थकों के चेहरे पर मुस्कान भी आने लगी। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ ही मतगणना स्थलों के बाहर समर्थक ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकने लगे। लोगों ने जमकर अबीर-गुलाब उड़ा कर अपनी खुशी का इजहार किया। देर रात तक मतगणना स्थलों के बाहर होली सा माहौल बना रहा। ग्राम पंचायतों में भी विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों संग ढोल-नगाड़े की थाप पर जमकर आतिशबाजी की। मतगणना स्थलों के बाहर लोगों की खासा भीड़ जमा होने के कारण विकासनगर और सहसपुर में ट्रैफिक रेंग-रेंग आगे बढ़ता रहा। इससे पहले सुबह सात बजे से ही मतगणना केेंद्र के अंदर जाने के लिए प्रत्याशियों, अभिकर्ताओं की लाइन लगने लगी थी। सभी केेंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। मतगणना के दौरान माइक से परिणाम का ऐलान होते ही विजय प्रत्याशी और समर्थक ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमने लगे।
बढ़े मालाओं के रेट
मतगणना स्थल के बाहर कई लोगों ने माला की दुकानें सजाई हुई थी। प्रत्याशी के जीतने पर उसके समर्थकों ने जमकर मालाएं खरीदी। इसके चलते दुकानदारों ने भी खूब चांदी काटी। कई दुकानदारों ने 20-30 रुपये में मिलने वाली मालाओं के 100 रुपये तक वसूले।
समर्थकों को खदेड़ा
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में बिना पास के घुसे प्रत्याशियों के समर्थकों को पुलिस कर्मियों ने लाठियों से खदेड़कर बाहर कर दिया। ये प्रत्याशी इंटर कॉलेज की दीवार को फांद कर कॉलेज में घुस आए थे।