फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Superhit singer Sukhwinder Singh reached Dehradun said- music has no religion or caste

Sukhwinder Singh: फिर खनकेगी छैया-छैया के अंदाज में सुपरहिट गायक की आवाज, बोले-पुराने नटखट अंदाज संग हूं आ रहा

Sat, 16 Dec 2023 04:11 PM IST
रेनू सकलानी करन सिंह दयाल, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
करन सिंह दयाल, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Dec 2023 04:11 PM IST
सार

सुपरहिट गायक सुखविंदर सिंह ने कहा कि संगीत की कोई धर्म-जाति नहीं होती। जब कोई भी गाना लिखा जाता है तो कलाकार या गायक देखकर नहीं लिखा जाता। फिल्म की कहानी और कलाकारों की मौजूदा अवस्था को देखकर गीत को तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
Superhit singer Sukhwinder Singh reached Dehradun said- music has no religion or caste
गायक सुखविंदर सिंह पहुंचे देहरादून - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपनी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बना चुके सुपरहिट गायक सुखविंदर सिंह एक बार फिर पुराने अंदाज में गाना गाते हुए नजर आएंगे। आने वाले दिनों में उनके नए गीत जय हो और छैया-छैया जैसे पुराने अंदाज में खनकते हुए सुनाई देंगे। इसके लिए उन्होंने अपने सालों पुराने नटखट अंदाज को एक बार फिर जिंदा कर कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

गायक सुखविंदर सिंह एक निजी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए दून आए थे। बातचीत में उन्होंने कहा, संगीत की कोई धर्म-जाति नहीं होती। जब कोई भी गाना लिखा जाता है तो कलाकार या गायक देखकर नहीं लिखा जाता। फिल्म की कहानी और कलाकारों की मौजूदा अवस्था को देखकर गीत को तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बस वह गाना चुनने हुए इस बात का बहुत गंभीरता से ध्यान रखते हैं कि गीत के बोल में कोई अपशब्द तो नहीं हैं। उन्होंने कहा, वह अपने जीवन में कभी भी कोई अपशब्द वाला गीत नहीं गाएंगे और ना अभी तक उन्होंने गाया। संगीत की शुद्धता को बनाए रखने के लिए गानों के लिए भी सेंसरशिप होनी चाहिए। बताया, आने वाले दिनों में दर्शकों को उनके कई गाने सुनने को मिलेंगे। संवाद
 

देश की जनसंख्या है सबसे बड़ी समस्या

गायक सुखविंदर सिंह ने कहा, हमारे देश की जनसंख्या सबसे बड़ी समस्या है। समय रहते हमें इसे नियंत्रित करना होगा। अगर जनसंख्या नियंत्रित हो गई तो प्रत्येक देशवासी को आसानी से सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

झकझोर कर रख दिया सिलक्यारा की घटना ने

गायक सुखविंदर सिंह ने कहा, उनका उत्तराखंड से उनका गहरा नाता है। अपने शुरुआती दिनों में वह पंजाब की तरफ से उत्तराखंड के हल्द्वानी में खेलने कई बार आए। बीते महीने उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में हुई सुरंग घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। 41 मजदूरों की सलामती के लिए वह हर रोज प्रार्थना करते थे और जब वह 17वें दिन सुरंग से बाहर आए तो उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें...Haridwar: धर्मस्थल हटाने पहुंची टीम को झेलना पड़ा लोगों का विरोध, घंटों चली वार्ता के बाद बैरंग लौटना पड़ा

हिमाचल और उत्तराखंड के लिए गाएंगे प्रार्थना

सुखविंदर ने कहा, उत्तराखंड और हिमाचल पहाड़ी राज्य होने की वजह से कई बार प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आते हैं। दोनों राज्यों की खुशहाली और प्रगति के लिए एक प्रार्थना तैयार करेंगे और बच्चों के साथ उसे रिकॉर्ड करेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्रियों से बात भी की है। कहा, पहाड़ों को समझना होगा, तभी हम यह जान पाएंगे कि हमें पहाड़ को छेड़ना है या विकास करना है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed