{"_id":"5aa78f564f1c1ba6768b5407","slug":"super-star-rajinikanth-in-dehradun-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमालय की वादियों में कुछ दिन बिताने के बाद ऋषिकेश पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालय की वादियों में कुछ दिन बिताने के बाद ऋषिकेश पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत, यह है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
rajnikant in jolly grant airport
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों से हिमालय की वादियों में घूम रहे सुपर स्टार रजनीकांत मंगलवार को दोपहर बाद देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से वो आध्यात्मिक यात्रा पर है।
विज्ञापन
इसके बाद रजनीकांत ऋषिकेश स्थित गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें कि ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गुरु थे। रजनीकांत अपने गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में योग के साथ ध्यान भी लगाएंगे।
विज्ञापन
रजनीकांत 1:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। वह यहां से ऋषिकेश में अपने आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम पहुंचेंगे। जहां वो अपने गुरु की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
दूनागिरी क्षेत्र में स्थित गुफा में बने एक आश्रम में भी वह जाते रहे हैं रजनी
rajinikanth
रजनीकांत कोई भी नया काम करने से पहले देवभूमि अवश्य आते हैं। ऋषिकेश के अलावा कुमाऊं के दूनागिरी क्षेत्र में स्थित गुफा में बने एक आश्रम में भी वह जाते रहे हैं।
ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आध्यात्मिक गुरु थे और दो वर्ष पूर्व स्वामी दयानंद ने शरीर त्यागा था।
ऋषिकेश की शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि रजनीकांत अभी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं। इसके बाद उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है और मंगलवार को वह यहां आश्रम में पहुंचेंगे।

सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को जम्मू कश्मीर में थे
रजनीकांत
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध हीरो और एक्शन फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को जम्मू कश्मीर में थे। बता दें कि शनिवार को वो हिमाचल भी गए थे। उन्होंने बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में माथा भी टेका।
यहां रजनीकांत ने जम्मू संभाग के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध शिवखोड़ी गुफा के दर्शन किया। रविवार शाम करीब पांच बजे रजनीकांत रियासी पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने चार किलोमीटर की लंबी चढ़ाई घोड़े से तय की।
रजनीकांत अपने गुरूओं के साथ आएं थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल में आध्यात्मिक यात्रा पर हूं इसलिए राजनीति पर कोई बात नहीं करना चाहूंगा। लेकिन जल्द राजनीति से जुड़े हर सवालों का जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने भारत के सभी शिव मंदिरों में जाने का निश्चय किया है। जिस कारण मैं लगातर यात्रा पर हूं।