फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Super-39 examination center will start in Doon University from October Uttarakhand news in hindi

Dehradun: दून विवि में अक्तूबर से शुरू होगा सुपर-39 परीक्षा केंद्र, यहां पढ़ें तिथि और फीस सहित पूरी जानकारी

Sat, 26 Aug 2023 03:29 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Aug 2023 03:29 PM IST
सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के निर्देश पर विवि में सुपर-39 कोचिंग की शुरुआत की जा रही है। अगर 39 से ज्यादा आवेदन आए तो स्क्रीन टेस्ट के आधार पर 39 छात्रों का चयन किया जाएगा। इसकी फीस और रजिस्ट्रेशन की तिथि राजभवन की ओर से तय की जाएगी।

विज्ञापन
Super-39 examination center will start in Doon University from October Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दून विवि में सिविल सेवाओं की परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुपर-39 कोचिंग अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को विवि में सुपर-39 केंद्र की विधिवत शुरुआत से पूर्व संभावित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम संचालित किया गया।

विज्ञापन

सुपर-39 कोचिंग के लिए विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अगर 39 से ज्यादा आवेदन आए तो स्क्रीन टेस्ट के आधार पर 39 छात्रों का चयन किया जाएगा। इसकी फीस और रजिस्ट्रेशन की तिथि राजभवन की ओर से तय की जाएगी।

विज्ञापन

दून विवि की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के निर्देश पर विवि में सुपर-39 कोचिंग की शुरुआत की जा रही है। विवि का यह केंद्र विवि के साथ ही अन्य छात्रों का भी मार्गदर्शन करेगा। जो छात्र सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए हम विवि में ऐसे वातावरण का निर्माण करने के लिए काम कर रहे हैं। यहां युवाओं को अपने व्यक्तित्व के अनुरूप प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज की तैयारी एक मिशन हो

प्रयास आईएएस स्टडी सर्किल देहरादून के निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया, सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी पर खर्च होने वाला समय व धन कोई व्यय नहीं है, यह एक तरह का निवेश है। इसका हमें जीवन में आगे चलकर निश्चित रूप से लाभ मिलता है। सिविल सेवा परीक्षा एक प्रकार की परीक्षा न होकर एक मिशन है, ऐसा सोचकर तैयारी करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...जहरीली गर्लफ्रेंड: बड़े पर्दे पर दिखेगा 'माही' का कुबूलनामा, तड़पा-तड़पाकर दी थी बॉयफ्रेंड को ऐसी खौफनाक मौत

तैयारी के लिए छात्रों को बाहर नहीं जाना होगा -

विवि सुपर-39 सिविल सर्विसेज कोचिंग केंद्र के समन्वयक प्रो. आरपी ममगाईं ने कहा, विवि के इस केंद्र के संचालित होने से राज्य के युवाओं को अन्य शहरों में तैयारी के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम सुपर-39 मिशन के तहत बेहतर साधन उपलब्ध करवाएंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रो एचसी पुरोहित ने किया। इस अवसर पर उप कुलसचिव नरेंद्र लाल, डॉ. सविता कर्नाटक, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. राशी मिश्रा, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. राहुल सक्सेना, डॉ. राकेश भट्ट सहित कई सिविल सेवा परीक्षाओं के आकांक्षी छात्र उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed