फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sunni Hanafi Barelvi Muslims took out procession on Idmiladunnabi

ईद मिलादुन्नबी पर सुन्नी ह़नफ़ी बरेलवी मुस्लिमों ने निकाला जुलूस

Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sunni Hanafi Barelvi Muslims took out procession on Idmiladunnabi
ईद मिलादुनबी पर गांधी ग्राम से ईद मिलादुनबी कमेटी की ओर से निकाला गया जुलूस। अमर उजाला
ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर मंगलवार को सुन्नी ह़नफ़ी बरेलवी मुस्लिमों ने शहर में जुलूस निकाला। ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी की ओर से जुलूस गांधी ग्राम स्थित गास़या जामा मस्जिद से होता हुआ पटेलनगर, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, पुराना बस स्टैंड से दून अस्पताल, बुद्धा चौक होता हुआ रेंजर्स कॉलेज स्थित सैयद जमाल शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर पहुंचा। जहां शहर के इमाम और उलेमाओं ने तकरीरें कीं। साथ ही सलातो सलाम पढ़कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

जुलूस ईद मिलाद-उन-नबी के संस्थापक व नायब सुन्नी शहर काजी सैयद अशरफ़ हुसैन क़ादरी ने कहा कि इस्लाम आतंकवाद और आतंकवादियों के ख़िलाफ़ है। हम कश्मीर में आम लोगों पर किए जा रहे कातिलाना हमलों की घोर निंदा करते हैं। साथ ही उन्होंने कश्मीरी अवाम की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। जुलूस में मुस्लिम, टोपी पगड़ी पहन कर नात शरीफ पढ़ते व नारा ए तकबीर, नारा ए रिसालत के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान पेयजल फल वितरण भी किया गया। ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, विनोद कुमार, गौसिया मस्जिद के अध्यक्ष राशिद खान, मौलाना इंतजार मिस्बाही, मौलाना फ़िरोज रिजवी, मौलाना असलम क़ादरी समेत अन्य पदाधिकारी जुलूस में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed