फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sunita will receive Fund.

Dehradun News: सुनीता को रायफल क्लब फंड से मिलेगी आर्थिक सहायता

Tue, 17 Feb 2026 02:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sunita will receive Fund.
देहरादून। डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 163 शिकायतें प्राप्त हुईं। भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरण-पोषण, बैंक ऋण व आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों के डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इंद्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने आर्थिक संकट की जानकारी दी। इस पर डीएम ने उन्हें रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता देने और विधवा पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश जारी किए। रेसकोर्स क्षेत्र की बुजुर्ग महिला की शिकायत पर, जिनको पुत्रों ने घर से निकाल दिया था, भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दर्ज कराया गया। इस अधिनियम के तहत पांच से अधिक वाद दर्ज किए गए और ऑनलाइन प्राथमिकी भी कराई गई। दौड़वाला निवासी 81 वर्षीय कांता देवी ने संपत्ति हड़पने और बैंक खाते से धोखाधड़ी की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम (न्याय) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कारगी चौक निवासी दुर्गा प्रसाद नौटियाल की सीवर लाइन संबंधी शिकायत पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) व आपदा प्रबंधन अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए। विद्युत पोल शिफ्टिंग में विलंब के मामले में संबंधित अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया। एक स्कूल की शिक्षिका की प्रधानाध्यापक की ओर से उत्पीड़न संबंधी शिकायत पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को 20 फरवरी तक जांच कर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छरबा क्षेत्र में विनोबा भावे ट्रस्ट की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी विकासनगर की अध्यक्षता में समिति गठित कर 10 दिन में रिपोर्ट मांगी गई। अन्य मामलों में सड़क गुणवत्ता, अवैध ऋण वितरण, मजदूरी भुगतान एवं बकाया देयों से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed