फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   summer record breaks in march 2019

मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, धूप में घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, नहीं मिलेगी राहत

Mon, 01 Apr 2019 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Apr 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
summer record breaks in march 2019
अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में मार्च महीने की गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। माह के अंतिम दो दिन पड़ी रिकॉर्ड गर्मी से तापमान में एकाएक उछाल आया है। दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को मार्च माह का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को हालांकि इसमें एक डिग्री से अधिक की कमी आई और तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मार्च में पिछले साल अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पिछले दस वर्षों में हालांकि 2017 में मार्च सबसे गर्म रहा था, जब अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री तक पहुंच गया था। उससे पहले 2010 में मार्च का तापमान 35.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 
विज्ञापन


वहीं, पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो पिछले साल से करीब 0.6 डिग्री ज्यादा है। 2018 में पंतनगर में मार्च माह में 34.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मुक्तेश्वर में मार्च का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो पिछले साल से 0.2 डिग्री अधिक है। वहीं, टिहरी, जोशीमठ, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में भी गर्मी पिछले साल से अधिक रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर रहा सबसे गर्म

रविवार को प्रदेश में जसपुर सबसे अधिक गर्म क्षेत्र रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मतेला सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऊधमसिंह नगर के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा।

प्रमुख क्षेत्रों का अधिकतम तापमान
क्षेत्र    अधिकतम    न्यूनतम
हरिद्वार    32    13
मसूरी    22    12
उत्तरकाशी    32    14
जोशीमठ    24    10
पिथौरागढ़    27    11
अल्मोड़ा    30    10
मुक्तेश्वर    25    10
नैनीताल    24    16
चंपावत    26    11
पंतनगर    35    18

ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। फिलहाल बारिश के आसार भी नहीं है।
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम केंद्र देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed