{"_id":"66a6cb7e1915bd49440f8b14","slug":"summer-cup-unique-cricket-tournament-begins-at-mini-stadium-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-465598-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मिनी स्टेडियम में समर कप यूनिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मिनी स्टेडियम में समर कप यूनिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
विज्ञापन
बॉयज क्लब अटाल के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम में समर कप यूनिक क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को आगाज हो गया। पहले दिन तीन मैच खेले गए।
टूर्नामेंट के पहले दिन चाजोई और गीता क्लब अटाल के बीच पहला मुकाबला हुआ जिसमें चाजोई विजेता रहा। दूसरा मैच बाणाधार और गुम्मा के बीच हुआ जिसमें बाणाधार ने आसानी से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला शर्मा क्लब भाटगढी और फेडिज गांव की टीम के बीच हुआ जिसमें भाटगढी की टीम विजयी हुई।
टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए युवक कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह राणा ने कहा कि पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं की प्रतिभा को तराशने-निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अटाल गांव का एक युवक सचिन राणा बंगाल जा कर भी खेलता है। बगल के चिल्हाड गांव के युवक निशांत बिजल्वाण ने भी उत्तराखंड में अपनी पहचान बनाई है। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक बॉयज क्लब अटाल के रोहन, विक्की, गोलू, सचिन, निक्की, मोनू ने बताया कि टूर्नामेंट में सौ टीमों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। पहले दिन ही 60 टीमों की एंट्री हो चुकी है।