{"_id":"5c498df7bdec224d044530c7","slug":"sukanya-dhan-yojana-account-opening-boom-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के भविष्य को दून सबसे ज्यादा जागरूक, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुले 3 लाख से ज्यादा खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के भविष्य को दून सबसे ज्यादा जागरूक, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुले 3 लाख से ज्यादा खाते
Thu, 24 Jan 2019 03:37 PM IST
अलका त्यागी
दिवाकर कुमार, अमर उजाला, देहरादून
दिवाकर कुमार, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 24 Jan 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए दून के लोग सबसे ज्यादा जागरूक हैं। यह साबित कर रही है डाकघरों में चल रही केंद्र सरकार की सुकन्या योजना। इसके तहत अब तक देहरादून जिले में तीन लाख से ज्यादा बेटियों के खाते खुल चुके हैं। यदि आप बच्ची की उच्च शिक्षा अथवा उसकी शादी के लिए रकम जमा करना चाहते हैं तो यह अच्छा रिटर्न देने वाली सबसे बेहतर योजना है। 10 साल से कम आयु की बालिका का इस योजना के तहत खाता खोला जाता है। इसमें प्रतिवर्ष कम से कम 250 रुपये जमा कर बालिका के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला खाते खुले 2011 के जनगणना के अनुसार लड़कियां प्रतिशत
देहरादून 69292 329770 21 ़01
अल्मोड़ा 42070 81730 51 ़47
चमोली 33540 58733 57 ़11
नैनीताल 61799 244898 25 ़23
पौड़ी 38684 59417 65 ़11
पिथौरागढ़ 33917 67855 49 ़98
टिहरी 38164 92095 41 ़44
कुल 317466 934498 33 ़97
जानिए सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना गर्ल चाइल्ड के लिए केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजना है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत इसे लांच किया गया है। बहुत कम रकम के साथ खुलने वाला यह खाता दरअसल उन परिवारों को ध्यान में रखकर शुरू की है जो छोटी-छोटी बचत के जरिये अपनी बच्ची की शादी या उच्च शिक्षा के लिए रकम जमा करना चाहते हैं। इस योजना में खाताधारकों को उतनी इनकम टैक्स की छूट दी जाती है जितना उनके एकाउंट में राशि जमा हैं।
विज्ञापन
कहां और कैसे खुलवाएं खाते
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या कामर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखाओं में खोला जा सकता है। यह एकाउंट किसी बालिका के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है। इस खाते में वित्त वर्ष के अंदर अधितम 1 ़5 लाख तक रुपये जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रयास है जो नवजात बच्ची छूट गई है, उसे जल्द कवर किया जाए। हम लोग बाल विकास विभाग और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से इस स्कीम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
- अनसूया प्रसाद चमोला, सहायक पोस्ट मास्टर जनरल