फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suit filed against cm trivendra singh rawat and 12 officers in haridwar

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत 12 अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

Sat, 09 Dec 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो /अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 09 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
 suit filed against cm trivendra singh rawat and 12 officers in haridwar

मातृसदन के ब्रह्मचारी दयानंद सरस्वती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत 12 अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दाखिल किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष मिश्रा ने इस पर सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तिथि तय की है।

विज्ञापन


अधिवक्ता अरुण कुमार भदौरिया ने बताया कि मातृसदन जगजीतपुर के ब्रह्मचारी दयानंद ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव खनन आनंदवर्धन, जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत, एडीएम (प्रशासन) भगवत किशोर मिश्रा
विज्ञापन


एसडीएम हरिद्वार मनीष कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड वन विकास निगम एसटीएस लेपचा और प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक ज्वालापुर आईपीएस रावत के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में एक वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 suit filed against cm trivendra singh rawat and 12 officers in haridwar

उनका कहना है कि उनके गुरु स्वामी शिवानंद अवैध खनन के खिलाफ काफी समय से संघर्षरत हैं। आरोप लगाया गया है कि सात दिसंबर को 11.30 बजे मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी हरिद्वार एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कहने पर एसडीएम हरिद्वार मनीष कुमार सिंह अपने साथ दर्जनों पुलिस कर्मियों को लेकर आश्रम का गेट जबरदस्ती खुलवाकर घुस आए और ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को एंबुलेंस में डालकर किसी अन्य जगह ले गए हैं, जबकि ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद शांतिपूर्वक अपना अनशन कर रहे थे।

उनको ले जाने की कोई लिखित या मौखिक सूचना अभी तक नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उत्तराखंड शासन के अधिकारी पूर्व में भी माफिया के इशारे पर दो संतों की हत्या करवा चुके हैं। आत्मबोधानंद को भी हत्या के उद्देश्य उठाकर ले जाया गया है। मामले में सुनवाई करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष मिश्रा ने वाद को प्रथम अपर सिविल जज वरिष्ठ वर्ग, न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया है। अब अगली सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed