{"_id":"59366bea4f1c1b361d9c86bc","slug":"suicide-by-girl-in-haridwar-after-cheat-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की युवती ने प्यार में खाया धोखा, हरिद्वार पहुंचकर लगाई गंगा में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की युवती ने प्यार में खाया धोखा, हरिद्वार पहुंचकर लगाई गंगा में छलांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, कलियर
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
suicide attempt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से कलियर आई एक युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। वहां नहा रहे युवकों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला। पूछताछ में उसने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक, पांच जून की शाम करीब सात बजे एक युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पास में नहा रहे युवकों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद भी वह जान देने की जिद करती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर कलियर थाने पहुंची।
विज्ञापन
पूछताछ में युवती ने बताया कि महमूदपुर निवासी एक युवक उसे शादी का झांसा देकर कलियर ले आया था और तीन दिन तक उसके साथ दुराचार किया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान देने की बात कही।इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर ली है। इस दौरान पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी थाने बुलाया है।
विज्ञापन