फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sugarcane drying at purchasing centers due to no-entry of trucks

बाईपास पर ट्रकों को नो-एंट्री से खेतों क्रय केंद्रों पर सूख रहा गन्ना

Wed, 12 Feb 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane drying at purchasing centers due to no-entry of trucks
देहरादून। शिमला बाईपास पर ट्रकों की एंट्री न होने से गन्ना किसानों पर भी असर पड़ रहा है। यहां गन्ना ढुलाई वाले ट्रकों को भी एंट्री नहीं मिल रही है। इससे किसानों का गन्ना खेतों और क्रय केंद्रों पर सूख रहा है। मंगलवार को किसानों ने गन्ना ढुलाई में लगे ट्रकों को एंट्री के लिए ज्यादा समय दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों गन्ना किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। यहां किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शिमला बाईपास पर हादसों को देखते हुए ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की एंट्री बेहद कम समय के लिए होती है। इनका असर गन्ना ढुलाई वाले ट्रकों पर भी होता है। चूंकि, तौल केंद्रों से गन्ना कम उठाया जा रहा है तो तौल भी बेहद कम हो रही है। ऐसे में किसानों का गन्ना खेतों में ही सूख रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं गन्ने की कटाई समय पर न होने से अगली फसलों का भी चक्र बिगड़ सकता है। लिहाजा, शिमला बाईपास पर गन्ना ढुलाई वाले ट्रकों को दिन में भी चलने की इजाजत दी जाए। देहरादून बी, भुड्डी, झाझरा, सभावाला, जाटोंवाला, प्रीतपुर, सेलाकुई, राजावाला, रामसावाला, शंकरपुर, सहसपुर, हरबर्टपुर, ढकरानी, जीवनगढ़, और विकासनगर तौल केंद्रों के हजारों किसान परेशान हैं। किसानों की समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने एसएसपी से बात कर हल निकालने का आश्वासन दिया। मुलाकात करने वलों में जिलाध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर, चमन सिंह, श्याम लाल, सतेंद्र, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed