फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Such thing found around Lord Kedarnath winter throne Discussion started around

भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल में मिली ऐसी चीज कि चारों ओर होने लगी चर्चा

Thu, 05 Sep 2019 09:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Sep 2019 09:48 AM IST
सार

- ओंकारेश्वर मंदिर में मिले 13 ताम्रपत्र बने चर्चा का विषय
- बीकेटीसी के अनुसार पूर्व में नहीं था कोई ताम्रपत्र, होगी जांच 

विज्ञापन
Such thing found around Lord Kedarnath winter throne Discussion started around
मंदिर में मिला एक ताम्रपत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में अलग-अलग स्थानों पर मिले 13 ताम्रपत्र चर्चा का विषय बने हुए हैं। मंदिर समिति का कहना है, कि बीते मंगलवार से पूर्व यह ताम्रपत्र यहां नहीं थे। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि यह ताम्रपत्र मंदिर की दीवारों पर एक दिन में ही कैसे आ गए। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष व कार्याधिकारी ने जांच के बाद वास्तविकता सामने लाने की बात कही है। 

विज्ञापन


बीते मंगलवार को एक बैठक में शामिल होने ऊखीमठ पहुंचे बीकेटीसी के उपाध्यक्ष अशोक खत्री को कुछ लोगों ने सूचना दी कि मंदिर की दीवारों पर ताम्रपत्र लगे हैं। इस पर, उपाध्यक्ष, कार्याधिकारी व अन्य कर्मचारियों द्वारा पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया तो पाया कि रावल गद्दी स्थल के समीप चंडिका मंदिर में फरसों के पीछे चार, केदारनाथ गद्दीस्थल के नीचे दो और ऊषा-अनिरुद्ध विवाह स्थल के समीप दरवाजों पर सात छोटे-छोटे ताम्रपत्र लगे मिले। इन पर की गई लिखावट के कई अक्षर पढ़ने में आ रहे हैं, लेकिन पूरा शब्द या वाक्य  नहीं पढ़ा जा रहा है।

विज्ञापन

मंदिर परिसर में कहीं कोई ताम्रपत्र नहीं था

समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी कहना है कि मंदिर परिसर में कहीं कोई ताम्रपत्र नहीं था। समिति के रिकार्ड बुक में भी किसी भी ताम्रपत्र का उल्लेख नहीं है। यहीं नहीं, किसी अधिकारी-कर्मचारी ने भी इससे पूर्व कभी किसी ताम्रपत्र मिलने या देखने की बात नहीं कही। इधर, स्थानीय लोगों में बीते दो दिन ये ताम्रपत्र चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री का कहना है कि मंदिर के अलग-अलग भागों में ताम्रपत्र लगे हुए मिले हैं, लेकिन कर्मचारी पूर्व में ऐसा नहीं होना बता रहे हैं, जो जांच का विषय है। पुरातत्व विभाग को ताम्रपत्र की जांच के लिए लिखा जा रहा है। अगर, किसी ने यह जानबूझकर किया है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed