{"_id":"67851ac380955d3a3607e82d","slug":"subharti-hospital-is-providing-medical-services-to-the-general-public-governor-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-117771-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनता को चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहा सुभारती अस्पताल : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम जनता को चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहा सुभारती अस्पताल : राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राज्यपाल ने किया सुभारती अस्पताल का दौरा
- मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की देखीं व्यवस्थाएं
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। प्रदेश के राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह से.नि. ने झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल के गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रदेश से लेकर आसपास के सीमावर्ती राज्यों की जनता को चिकित्सा सेवा प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अस्पताल के नवनिर्मित मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोगियों के उपचार को जुटाई जा रही सुविधाओं के लिए अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि अस्पताल देहरादून जनपद से लेकर उत्तराखंड व प्रदेश की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के निवासियों को व्यापक स्तर पर चिकित्सा सेवा प्रदान करने का बड़ा कार्य कर रहा है। उन्होंने सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण को संस्थान के प्राचार्य के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
इसके पहले एमटीवी बुद्धिस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर वीपी सिंह, प्राचार्य डॉ. देश दीपक, चिकित्सा अधीक्षक कर्नल राहुल शुक्ला, सहायक परियोजना निदेशक डॉ. लोकेश त्यागी ने राज्यपाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।