फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Study is being done for land law: Joshi

उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर मजबूत भू- कानून बनाने को लेकर अध्ययन किया जा रहा -गणेश जोशी

Tue, 27 Jul 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Study is being done for land law: Joshi
उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर मजबूत भू- कानून बनाने को लेकर अध्ययन किया जा रहा -गणेश जोशी - फोटो : MUSSOORIE
भाजपा मसूरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में कोरोना काल में केंद्र, राज्य सरकार और कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना और चर्चा की गई। कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की।
विज्ञापन

शहर के कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में भू-कानून को लेकर अध्ययन कराया जा रहा। इसके अलावा देहरादून में सैन्यधाम निर्माण के तहत एक सितंबर से सैन्य सम्मान यात्रा निकालने की बात कही। कहा कि गढ़वाल के सवाड़ और कुमाऊं से गंगोलीहाट से यात्रा निकाली जाएगी। कहा कि सैनिकों की वीरांगनाओं की पेंशन को छह हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी गई है। साथ ही राज्य का जो भी नौजवान सेना में जाना चाहता है उसको कोचिंग क्लास के लिए धन की व्यवस्था सरकार करेगी। देहरादून और हल्द्वानी में छात्रावास भी बनाया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार जल्द ही 24 हजार लोगों को रोजगार देगी। इसके अलावा मसूरी में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 144 करोड़ की यमुना पेयजल योजना की जानकारी साझा की। कैबिनेट मंत्री ने कोरोना काल में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 29 हजार जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन बांटने की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 15 दिनों के कार्यकाल में विपक्ष हताश हो गया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद के आरोप जड़े। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय संजीव व्यास, वीर सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कुशाल सिंह राणा, नारायण सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता सक्सेना, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, मदन मोहन शर्मा, सभासद अरविंद सेमवाल, राकेश रावत, अमित भट्ट, मनोज खरोला, नरेंद्र पडियार, विजय रमोला, कमला थपलियाल, सपना, मनोज रेंगवाल, विजय बुटोला, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed