फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students were introduced to the good face of the police

पुलिस को देखकर जनता की बंधती है हिम्मत: एएसपी पंवार

Tue, 23 Aug 2022 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Students were introduced to the good face of the police
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से साईंग्रेस अकादमी में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी सर्वेश पंवार ने छात्रों के गुरु की भूमिका निभाई। एएसपी पंवार ने कहा कि समाज में पुलिस ही एक ऐसा विभाग है जिस पर जनता को विश्वास होता है। प्राथमिक तौर पर पुलिस को देखकर हर परेशान आदमी की हिम्मत बंधती है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने और साइबर क्राइम से अपने व परिवार के बचाव के गुर भी सिखाए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अकादमी के 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान एएसपी पंवार ने सबसे पहले बच्चों से अपने पुलिस के साथ किसी भी तरह के अनुभव के बारे में पूछा। ज्यादातर छात्रों ने इसका जवाब नहीं में दिया। यानी उनका कभी भी पुलिस से किसी भी तरह का पाला नहीं पड़ा। एएसपी ने छात्रों को बताया कि पुलिस के बारे में बहुत सी धारणाएं हैं कि वह परेशान करती है। पुलिस को देखकर डर लगता है। मगर, पुलिस ही ऐसा डिपार्टमेंट है जो जनता के बीच में रहकर अपना काम करता है। यानी उसका ऑफिस जनता के बीच में सड़क, नुक्कड़ आदि जगहों पर रहता है।
विज्ञापन

इसके बाद एएसपी सर्वेश पंवार ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत छोटे से मजे के रूप में होती है। शुरुआत में नशा बेचने वाले युवाओं को फ्री में ड्रग दे देते हैं। लेकिन, धीरे-धीरे जब उसे आदत पड़ जाती है तो युवा इसे हासिल करने के लिए खुद भी तस्कर बन जाते हैं। ऐेसे में ड्रग तस्करों की इस आदत को शुरू में ही पहचानकर दूर रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी न हो तो हर व्यक्ति हो जाता है साइबर अपराध का शिकार
पुलिस की पाठशाला में साइबर अपराध के बारे में भी एएसपी ने छात्र-छात्राओं को बताया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि यदि मोबाइल पर ज्यादा मशगूल रहते हैं तो थोड़ी देर साइबर अपराध से बचाव के तरीकों को भी पढ़ें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी बताया। बताया कि यदि कोई भी साइबर अपराध का शिकार होता है तो सबसे पहले इसी हेल्पलाइन पर फोन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed