{"_id":"5d8bc3c28ebc3e01495099fc","slug":"students-union-staged-a-sit-in-demanding-a-seat-increase-vikas-nagar-news-drn3208604150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बढ़ाने की मांग पर छात्रसंघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट बढ़ाने की मांग पर छात्रसंघ ने दिया धरना
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज डाकपत्थर में धरना प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में कॉलेज सीटों को बढ़ाने की मांग पर छात्रसंघ से जुड़े छात्रों ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही छात्रसंघ ने मांग पूरी न होने पर कॉलेज परिसर में तालाबंदी की चेतावनी दी।
छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के ज्यादातर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में 16 प्रतिशत सीटों की वृद्धि की है। लेकिन पछवादून के सबसे बड़े डाकपत्थर स्थित डिग्री कॉलेज में सीटों में इजाफा नहीं किया जा रहा है। कॉलेज में पछवादून के साथ ही जौनसार-बावर क्षेत्र से भी छात्र पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन सीटों की कम संख्या के कारण उन्हें देहरादून स्थित कॉलेजों का रुख करना पड़ता है। कई छात्र गरीब वर्ग से ताल्लुख रखते हैं। ऐसे में सीट न होने के कारण वह इंटर से आगे अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख पाते। उन्होंने पुस्तकालय में सभी संकायों से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध कराने की भी मांग की।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि छात्रों की समस्याओं से विवि प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस राणा, महासचिव अवनीश नौटियाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पलक, उपाध्यक्ष अरविंद, सहसचिव अंजली डोगरा, कोषाध्यक्ष रमन ठाकुर आदि शामिल रहे।