फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students' union elections in the second week of September in the state

प्रदेशभर में एक ही दिन होंगे छात्रसंघ चुनाव

Mon, 12 Aug 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students' union elections in the second week of September in the state
देहरादून। प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों, एडेड कॉलेजों और पांच यूनिवर्सिटीज में इस बार सितंबर के दूसरे सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव होंगे। उच्च शिक्षा विभाग और सभी जिलों की पुलिस-प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने अगले सप्ताह छात्रसंघ चुनावों के लिए बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर गत वर्ष से पूरे प्रदेश के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव की शुरुआत की थी। इस साल भी यह सिलसिला जारी रहेगा। सूबे के 101 सरकारी महाविद्यालयों, 50 अशासकीय महाविद्यालयों और पांच विश्वविद्यालयों में एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव होंगे। चुनावों में खर्च की सीमा 25 हजार रुपये रहेगी। 10 हजार से अधिक छात्र संख्या वाले कॉलेजों में यह सीमा 50 हजार रुपये होगी। डीएवी कॉलेज देहरादून और एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी में एक दिन मतदान और दूसरे दिन मतगणना होगी। दोनों ही कॉलेजों में सबसे अधिक छात्र संख्या है। गढ़वाल यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर छात्रसंघ चुनाव का अलग से कार्यक्रम विवि के स्तर से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

रिजल्ट न आया तो बिगड़ जाएगा गणित
गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कई कोर्स का रिजल्ट काफी समय से लटका हुआ है। छात्र नेता इंतजार कर रहे हैं। साथ ही दुआ भी कर रहे हैं कि अभी छात्रसंघ चुनाव की घोषणा न हो। अगर इस बीच इलेक्शन होते हैं तो तमाम छात्र अपने मताधिकार से वंचित रह सकते हैं। लिहाजा, सरकार भी इस बात का ख्याल रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन चल रहे हैं। हम अगले सप्ताह बैठक कर छात्रसंघ चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दे देंगे। इसके बाद ही तिथि की घोषणा करेंगे।
-डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed