फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students' Union Election: Triangular contest for the post of President and UR

छात्रसंघ चुनाव : अध्यक्ष और यूआर पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Sat, 07 Sep 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Students' Union Election: Triangular contest for the post of President and UR
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। किसी भी संगठन के प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लिया है। इस बार छह पदों पर 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं, अध्यक्ष, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर होगी।
विज्ञापन

कॉलेज के इतिहास में यह पहला मौका है जब सचिव पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। ऐसे में इस पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। अध्यक्ष, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और यूआर पद पर भी मुकाबला त्रिशंकु बना हुआ है। जिस कारण इन पदों पर भी सभी की नजर बनी हुई है। उपाध्यक्ष पद पर आर्यन के आदेश सिंह राणा और निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद ही चुनाव मैदान में है। जानकारों का कहना है कि इस पद पर अन्य किसी संगठन के उम्मीदवार खड़ा न होने के कारण एबीवीपी और एनएसयूआई अंदर खाने आर्यन को समर्थन दे सकते हैं। मालूम हो कि बीते साल निर्दलीय प्रत्याशियों ने उपाध्यक्ष पद को छोड़ सभी पदों पर भारी मतों से जीत दर्ज की थी लेकिन, इस बार अन्य संगठन निर्दलीयों को सत्ता तक नहीं पहुंचना देना चाहते।
विज्ञापन

इन्होंने किया नामांकन
अध्यक्ष- अभिषेक चौहान(एबीवीपी), राहुल सिंह (आर्यन), प्रिंस राणा (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष- आदेश सिंह राणा(आर्यन), अरविंद (निर्दलीय)
सचिव- मोहित शर्मा (आर्यन), सचिन थापा (वीर केसरी चंद), ऋषभ चौहान (एनएसयूआई), अवनीश नौटियाल (निर्दलीय)
सहसचिव- शिवानी (एबीवीपी), आंचल वर्मा (आर्यन), अंजली डोगरा (निर्दलीय)
कोषाध्यक्ष दिक्षिता धीमान(एबीवीपी), विपुल कुमार(आर्यन), रमन ठाकुर (निर्दलीय)
यूआर- रजत राणा(एबीवीपी), शुभम कुमार(आर्यन), पलक(निर्दलीय)
चकराता में रमेश अध्यक्ष, दीपिका बनीं सचिव
चकराता। श्रीगुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन के कारण यहां पर सभी पदों पर निर्विरोध रूप से प्रत्याशियों का चयन हो गया है। अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय सेमेस्टर के रमेश कुमार को निर्वाचित किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर की काजल राणा, महासचिव पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर की दीपिका, कोषाध्यक्ष पद पर बीए तृतीय सेमेस्टर की सेरीन और विश्वविद्यालय पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर के गौरव चौहान को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। सह सचिव पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। बीते दो सालों में यह पहला मौका है। जब कॉलेज में निर्विरोध रूप से छात्रसंघ का गठन किया गया हो। इससे पूर्व कॉलेज में विभिन्न संगठन के माध्यम से कॉलेज में उम्मीदवारों को खड़ा किया जाना था। लेकिन इस बार आसपास के ग्रामीणों के समझाने पर छात्रों ने निर्विरोध रूप से पदाधिकारी चयन का निर्णय लिया। नौ सितंबर को सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed