फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students union election 2019 in uttarakhand colleges held nine September

उत्तराखंडः प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नौ सितंबर को, तीन सितंबर को नामांकन, सात को छात्र सभा

Wed, 28 Aug 2019 09:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Aug 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Students union election 2019 in uttarakhand colleges held nine September
- फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में नौ सितंबर को छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी है। इस चुनाव के हिसाब से ही गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ के चुनाव की तिथि आगे बढ़ेगी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव कराने और इसकी तिथियों पर भी चर्चा हुईं। चूंकि गढ़वाल विवि के छात्रसंघ चुनाव अधिसूचना के मुताबिक सात सितंबर को छात्र महासंघ के चुनाव होने हैं, इसलिए छात्रसंघ चुनाव की तिथियां तय करने में समस्या आ रही थी।

विज्ञापन


इसके बाद गढ़वाल विवि के कुलपति से वार्ता की गई। वार्ता में तय किया गया कि छात्र महासंघ की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी। इसलिए प्रदेश के कॉलेज व विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तेज हो गई। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के समस्त 11 विश्वविद्यालयों और 104  महाविद्यालयों में नौ सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। इसके लिए तीन सितंबर को नामांकन होंगे। सात सितंबर को सभी कॉलेजों में छात्र महासभाएं होंगी, जिसमें सभी प्रत्याशी छात्रों के सामने अपनी बात रखेंगे। जल्द ही उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

श्रीदेव सुमन विवि में अगले साल से छात्र महासंघ चुनाव

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अगले वर्ष से छात्र महासंघ के चुनाव होंगे। विवि का पहला बैच अगले वर्ष पासआउट हो जाएगा। इसका असर गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ पर पड़ेगा।
वर्तमान में गढ़वाल विवि के अलावा श्रीदेव सुमन विवि के संबद्ध कॉलेजों का छात्र महासंघ भी गढ़वाल विवि में ही चुना जाता है। गत वर्ष श्रीदेव सुमन विवि ने छात्र महासंघ पर कुछ अहम फैसले लिए थे। इसके तहत केवल इस साल उनके कॉलेजों से प्रतिनिधि गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ चुनाव में हिस्सा लेंगे।

अगले वर्ष से श्रीदेव सुमन विवि में अलग से एपेक्स बॉडी के चुनाव होंगे। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि अगले वर्ष यूनिवर्सिटी का पहला बैच पासआउट हो जाएगा। इसके साथ ही अगले सत्र से छात्र महासंघ का चुनाव भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद श्रीदेव सुमन विवि के संबद्ध सभी कॉलेजों के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि श्रीदेव सुमन विवि के चुनाव में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed