फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students showed their colors of talent in the flight of dreams

सपनों की उड़ान में छात्रों ने दिखाए प्रतिभा के रंग

Tue, 21 Jan 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students showed their colors of talent in the flight of dreams
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित सपनों की उड़ान में मॉडलों के जरिए विज्ञान की अवधाराणा समझाते ? - फोटो : VIKAS NAGAR
समग्र शिक्षा अभियान के तहत आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संकुल विकासनगर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों के बीच कविता पाठ, चित्रकला, कुर्सी दौड़ समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को संकुल प्रभारी हरजिंदर सिंह ने पुरस्कृत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक संजय विश्नोई ने किया।
विज्ञापन

प्राइमरी वर्ग के कविता पाठ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय विकासनगर (प्रथम) की मंतशा ने बाजी मारी। योगिता दूसरे और विकासनगर (द्वितीय) की मधु तीसरे स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर के कविंद्र पहले, जैन बालिका इंटर कॉलेज की नीना दूसरे और प्राइमरी स्कूल विकासनगर (प्रथम) के प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे। नाटक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय विकासनगर (द्वितीय) के छात्रों ने बाजी मारी। सपनों के चित्र में विकासनगर (द्वितीय) की मधु पहले विकासनगर (प्रथम) के प्रियांशु दूसरे और डॉक्टरगंज की आशिका तीसरे स्थान पर रहीं। टीएलएम में जैन बालिका इंटर कॉलेज की टीम पहले और प्राइमरी स्कूल विकासनगर (द्वितीय) की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के कविता पाठ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय एनफील्ड की शानू ने बाजी मारी। प्रीति दूसरे और आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज की निहारिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। सपनों के चित्र में एनफील्ड की प्रीति पहले, ज्योति दूसरे और जैन बालिका इंटर कॉलेज की आयुषी दुबे तीसरे स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में आशाराम स्कूल के अमित चौहान, एनफील्ड की दिव्या और आशाराम के अंकित रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। टीएलएम में आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज पहले और जैन बालिका इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रकाश कौर, नरेंद्र नेगी, राकेश कुमार, टीना, पूनम नेेगी, मधुबाला गोस्वामी, प्रियंका असवाल, सुमनलता, ईशा वर्मा, मिनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed