फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students organize awareness rally against drug addiction

छात्रों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Fri, 03 Jan 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students organize awareness rally against drug addiction
जीवनगढ़ क्षेत्र में नशे के विरोध में जागरूकता रैली निकालते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
ग्राम पंचायत जीवनगढ़ ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान सारा सुहेल पाशा के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान के तहत कर्नल (सेवानिवृत्त) अब्दुल कादिर हुसैन और मदरसा सिद्दिकिया जीवनगढ़ के प्रधानाध्यापक मो. साजिद ने हरी दिखाकर रैली को रवाना किया। कर्नल कादिर हुसैन ने कहा कि नशे ने युवाओं को बुरी तरह से गिरफ्त में लिया हुआ है जो देश और समाज के लिए बेहद घातक है। जिन युवाओं को सेना और समाज के विकास में सहयोग करना चाहिए वे आज नशे के कारण इससे दूर हो रहे हैं। जिससे समाज का पतन हो रहा है। ब्राइट एंजल स्कूल से शुरू हुई रैली जीवनगढ़, अंबाड़ी, डाकपत्थर होते हुए जीवनगढ़ स्थित पंचायत भवन में पहुंच संपन्न हुई। ग्राम प्रधान पाशा ने कहा कि वह नशा मुक्त ग्राम के लिए प्रत्येक वार्ड में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने भी छात्रों को नशा के दुष्परिणामों के बारे में बताया।
विज्ञापन

रैली में रूरल एजूकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, पहल एक आगाज दिव्यांग सेवा समिति, मदरसा सिद्दिकिया, मदरसा इशातुल कुरआन जीवनगढ़ और ब्राइट एंजल स्कूल का स्टॉफ और छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रैली में महमूद खान, अफजाल बेग, मो. इस्लाम, नसीम, फारुख, अनूप ठाकुर, अनिल कुमार, लवेश, तबस्सुम, इमरान, श्रवण कुमार, सादिक, मौलाना अहसान, सलाउद्दीन, अब्दुल रहीम, मुस्तकीम, कय्यूम, महकार अली, हाफिज शराफत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed