फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students of Himgiri Ji University located in Shishambara

Dehradun News: कुलपति के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students of Himgiri Ji University located in Shishambara
Iमध्याह्न भोजन के दौरान बाहर न जाने देने पर भड़के छात्र
विज्ञापन

I

I
I

Iछात्रों के हंगामे के चलते बुलानी पड़ी पुलिसI

मध्याह्न भोजन के दौरान बाहर न जाने देने पर शीशमबाड़ा स्थित हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी के छात्र भड़क गए। उन्होंने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा काटा। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों को आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। दिनभर छात्रों का हंगामा जारी रहा। कुलपति से हुई वार्ता के बाद छात्र शांत हुए।



मंगलवार को गेट पर कॉलेज प्रबंधन ने नोटिस चस्पा कर दिया, जिसमें कहा गया कि छात्र छुट्टी के बाद ही परिसर से बाहर जा सकेंगे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब कुछ छात्र मध्याह्न भोजन के दौरान बाहर जाने लगे, लेकिन उन्हें गेट से बाहर नहीं जाने दिया गया। जिस पर छात्र भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज की कैंटीन में खाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। कैंटीन का खाना महंगा भी है। कई छात्र महंगा खाना नहीं ले सकते हैं। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि बाहर न जाने की वजह से कई छात्रों को दिनभर भूखा रहना पड़ा। कहा कि लाइब्रेरी में भी किताबों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। छात्रों के लिए बैठने के पर्याप्त फर्नीचर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलपति प्रो. नागेंद्र पराशर ने कहा कि लंच टाइम में छात्राें को बाहर जाने दिया जाएगा। सभी छात्राें को यूनिवर्सिटी के नियमों का पालन करना होगा। छात्रों के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed