फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students of Atal Excellent Government Inter College prepared 45 models related to science

Dehradun News: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने तैयार किए विज्ञान से संबंधित 45 मॉडल

Tue, 01 Oct 2024 05:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Students of Atal Excellent Government Inter College prepared 45 models related to science
अटल उत्कृष्ट जौनसार बावर राजकीय इंटर काॅलेज में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित 45 मॉडल तैयार किए। सीनियर वर्ग में स्मार्ट एग्रीकल्चर और जूनियर वर्ग परिवहन एवं संचार का मॉडल पहले स्थान पर रहा। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बबीता चौहान ने किया। प्रधानाचार्य सीएस बंगारी ने बताया कि छात्र मॉडल तैयार करने के लिए दस दिन से मेहनत कर रहे थे। छात्रों ने स्मार्ट एग्रीकल्चर, गोबर गैस मिनी प्लांट, ड्रीप एप्लीकेशन, सड़क सुरक्षा, संगाणात्मक चिंतन, वायु प्रदूषण सौर ऊर्जा, पनचक्की, सौर प्लाट, हाइड्रो प्रोजेक्ट, मानव ध्वनियां, प्रदूषण नियंत्रण यंत्र, हाईड्रम प्लांट सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार किए थे। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष डॉ. नीलम चौहान, प्रधान नीलम संवई, स्वरूप सिंह चौहान, कलम सिंह चौहान, रमेश सिंह राणा, अनिरुद्ध कुमार, रेखा भट्ट, आनंद सिंह तोमर, प्रदीप चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed