{"_id":"613e53078ebc3ebd4c100e37","slug":"students-of-akhara-demonstrated-weaponry-city-news-drn390210354","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़े के 40 छात्रों ने किया शस्त्र विद्या का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़े के 40 छात्रों ने किया शस्त्र विद्या का प्रदर्शन
विज्ञापन
गढ़ी कैंट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सभागार में अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा स?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण का स्वाभिमान शस्त्र व शास्त्र विषय पर आधारित कार्यक्रम में युवा वर्ग को अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं धर्म की रक्षा की प्रेरणा दी गई। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के निर्देशन में अखाड़े के 40 छात्रों ने शस्त्र विद्या का प्रदर्शन कर जीवन में शस्त्र विधा के ज्ञान का महत्व बताया। फरसे, तलवार, लाठी, भाला आदि शस्त्रों को चला अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए युवाओं ने सबका ध्यान खींचा।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की ओर से रविवार को टपकेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महंत कृष्णा गिरि महाराज, विशिष्ट अतिथि दिगम्बर भरत गिरि, आचार्य शिवप्रसाद ममगाई, परशुराम अखाड़ा से स्वामी रुद्रानंद महाराज और समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा ने किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने इस दौरान कहा कि सनातन धर्म में ब्राह्मण समाज जन कल्याण के लिए शस्त्र व शास्त्र का ज्ञान सदैव देता आया है। आज की मार्शल आर्ट के जन्मदाता ही विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम रहे, जिन्होंने भीष्म, द्रोणाचार्य, कर्ण आदि योद्धाओं को शस्त्र विधा का ज्ञान दिया।
अखंड परशुराम अखाड़ा हरिद्वार से स्वामी रुद्रानंद महाराज ने कहा की देश में बच्चों को आत्मज्ञान, शास्त्र व संस्कृति की रक्षा के लिए शास्त्र का ज्ञान होना जरूरी है। आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने कहा कि शस्त्र विद्या हमेशा साथ देती है। इस मौके पर स्वामी रुद्रानंद सरस्वती, लालचंद शर्मा, जोगेंद्र पुंडीर, ओपी वशिष्ठ, वैभव वालिया, विजय जोशी, अनुराग गौड़, रुचि शर्मा, सुशीला शर्मा, रचना शर्मा, वासु वशिष्ठ, विधा भारद्वाज, विकास शर्मा, जय कुमार भारद्वाज, वसुधा वशिष्ठ, अलका शर्मा आदि उपस्थित रहे।