फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students formed a political party and voted

Dehradun News: छात्राओं ने बनाई राजनीतिक पार्टी, किया मतदान

Mon, 12 Aug 2024 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Students formed a political party and voted
मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में कृत्रिम लोकसभा चुनाव आयोजित किए गए। इसमें छात्राओं को भारतीय लोकतंत्र के मूल्यों और प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया। छात्राओं ने सांसदों की भूमिका निभाने के साथ ही राजनीतिक प्रक्रियाओं, चुनावी रणनीतियों और संसदीय कार्यवाही के बारे में जाना।
विज्ञापन

कृत्रिम लोकसभा चुनाव में विभिन्न छात्र दलों ने राजनीतिक पार्टियों का गठन किया, जिसमें सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार चुनाव में खड़े किए। साथ ही छात्रों ने चुनाव प्रचार, जनसंपर्क और मतदाताओं को रिझाने के लिए विभिन्न योजनाएं बनाईं। सभी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र जारी किए, इसमें उन्होंने अपने एजेंडा और नीतियों का विवरण दिया। स्कूल में तय तिथि को छात्रों ने मतदान किया और गिनती के बाद विजयी दल की घोषणा की गई। चुने गए सांसदों ने प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए संसदीय दल की बैठक की। इसके बाद नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का गठन किया और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन


विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, विधेयकों का मसौदा तैयार किया गया और संसदीय नियमों का पालन करते हुए बहस हुई। छात्रों ने विपक्ष की भूमिका भी निभाई, जिसमें सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए और सुधार की मांग की गई। प्रधानाचार्य मीता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed