फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students explained the concepts of science with models

छात्रों ने मॉडलों से समझाई विज्ञान की अवधारणाएं

Sun, 01 Mar 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Students explained the concepts of science with models
भाऊवाला एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान तैयार मॉडलों के साथ छात्र और श? - फोटो : VIKAS NAGAR
भाऊवाला स्थित एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने वाटर साइकिल, कोरोना वायरस, बिजली और पर्यावरण, बैकिंग सिस्टम आधारित मॉडलों से विज्ञान की अवधारणाएं समझाईं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डायरेक्टर एसके माथुर, मनीष माथुर, डीन स्कूल ऑफ हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी के एसोसिएट डीन शरद पांडेय, एसजीएस क्लासेस के डॉयरेक्टर शिशिर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने छात्रों से मॉडलों को लेकर कई सवाल भी पूछे। इनका छात्रों ने संतोषजनक उत्तर दिया। प्रधानाचार्य मंजुलिका माथुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों में प्रतिभा का विकास होता है। उनकी सोच को नई दिशा प्रदान होती है। छात्रों ने डॉ. निरंजन आचार्य, अनुपमा गैरोला, सुचित नेगी, युसुफ अली, पुष्पा बड़थ्वाल, सुरभि माथुर, प्रीति किमोती, दीपांकर भला के नेतृत्व में मॉडलों को तैयार किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य अनिश माथुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed