फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students displayed their talent in athletic meet

Dehradun News: एथलेटिक मीट में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 05 Dec 2024 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in athletic meet
- प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो....

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। राजावाला स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में चल रही तीन-दिवसीय एथलेटिक मीट का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान आयोजित की गई 60 मीटर अध्यापिकाओं की दौड़ में लक्ष्मी पंवार विजेता बनी। पुरूष अध्यापकों की 100 मीटर दौड़ में मुकेश कुमार प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नीलगिरी सदन विजेता बना। सब जूनियर वर्ग में बेस्ट एथलीट कार्तिक कुमार, जूनियर में प्रियांशु कुमार, सीनियर में संजीत कुमार को घोषित किया गया। इसी प्रकार से बालिका सब जूनियर में माही, जूनियर में ध्रुविका और सीनियर में गार्गी को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिताओं के समापन पर सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुचिता गुप्ता ने खेलकूद को छात्र-छात्राओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी बताया। इस अवसर पर सुमन शर्मा, विनीता सिन्हा, सीबी मणी, खेल समन्वयक अरूण गुसाईं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed