{"_id":"66355f76a208552fb10eb934","slug":"students-danced-to-the-songs-of-simar-kaur-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-405385-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सिमर कौर के गीतों पर झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सिमर कौर के गीतों पर झूमे छात्र
विज्ञापन
जेबीआईटी में दो दिनों तक चले वार्षिक समारोह सृजन की आखिरी शाम बॉलीवुड सिंगर सिमर कौर के नाम रही। मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी गानों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे। कोका देके दिल मंगदा गीत की बार-बार फरमाइश हुई। देर शाम तक छात्र गीतों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। सिमर कौर ने प्रोग्राम की शुरुआत अपने फेमस गाने कोका देके दिल मंगदा से की। जिसे सुनकर छात्रों का जोश देखते ही बन रहा था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गाने शुरू किए। जिसमें जीने मेरा दिल लुटिया, तेनु काला चश्मा जचदा, मोरनी बन के, यह मुंडे पागल है सारे आदि गाने सुनाए। जिनको सुनकर छात्र देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी लेवल एवं संस्थान स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उन्हें जीवन में और अच्छा करने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संस्थान की चेयरमैन हेमलता सिंघल, वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, रजत सिंघल, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अनिल कुमार चौहान, डॉ. मनोज गौतम आदि उपस्थित रहे।