फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students dance on the songs of Aastha Gill

आस्था गिल के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं

Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students dance on the songs of Aastha Gill
शंकरपुर स्थित जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल ने अपने गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांधा। इस दौरान दो दिवसीय तकनीकी व सांस्कृतिक समारोह सृजन के तहत संस्थान के छात्र-छात्राओं ने तकनीकी मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पीपी ध्यानी और संस्थान के वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल ने छात्र-छात्राओं के मॉडल की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बनाए मॉडल से उनके भीतर छिपी प्रतिभा बाहर आती है। उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति डॉ.पीपी ध्यानी ने कहा कि इस प्रकार से नवीनतम अनुसंधान व तकनीकी का उपयोग करके देश को तरक्की के मार्ग पर अग्रसर किया जा सकता है। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल ने अपने डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे, तेरा बज मुझे जीने न दे जीने न दे, मैं पानी पानी हो गई की प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, पंजाबी, हरियाणवी, नेपाली गीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान आईआईटी रुड़की से प्रोफेसर डॉ.पीके गर्ग, डॉ.एससी नौटियाल, अशोक भट्टाचार्य, डॉ.कमल शर्मा, डॉ.अशोक कुमार, डॉ.सुभाष भाटिया, डॉ. नवीन कुमार झा, डा.आरपी गुप्ता, हेमलता सिंघल, रजत सिंघल, डॉ. वीके सिंह, डॉ.अमित कुमार बंसल, डॉ. विशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed