फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students arrested for atm cloning in dehradun

एटीएम कार्ड क्लोनिंग में 10वीं और 12वीं दो छात्रों समेत तीन गिरफ्तार, ऐसे किया हाथ साफ 

Mon, 14 Jan 2019 08:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
students arrested for atm cloning in dehradun
arresting

डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी दिल्ली में 10वीं और 12वीं के छात्र हैं, जबकि तीसरा देहरादून के एक होटल में वेटर है।

विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से स्कीमर समेत कई इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कई अन्य राज्यों में भी घटनाओं को अंजाम दिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहर कोतवाली अशोक सिंह राठौर ने बताया कि 21 दिसंबर 2018 को सिमरनजीत सिंह निवासी धामावाला ने अपने खाते से 2.05 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत की थी। उनके डेबिट कार्ड के माध्यम से दिल्ली के एक एटीएम से रुपये निकाले गए थे। इस पर पुलिस ने जांच की तो एक एक कड़ी खुलती चली गई। पुलिस ने रोहिणी स्थित एटीएम की फुटेज चेक की तो दो युवकों की तस्वीरें सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम कक्ष में ही एक कैश डिपोजिट मशीन भी लगी हुई थी। फुटेज में दिखा कि उनमें से एक युवक ने कुछ कैश जमा किया है। इसकी जानकारी की गई तो मालूम हुआ कि पैसे किसी बबीता निवासी नवादा बिहार के खाते में जमा किया गया है। पुलिस इस जानकारी के आधार पर बिहार पहुंची तो बबीता ने बताया कि इस खाते को उसका भाई रोहित (19) उर्फ चमन इस्तेमाल करता है। इसी आधार पर पुलिस रोहित तक पहुंची और फिर उसके दोस्त आयुष (21) तक। 

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने देहरादून में रह रहे रंजीत नाम के युवक का नाम भी लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि रंजीत देहरादून के एक रेस्टोरेंट में काम करता है। उन्होंने स्कीमर रंजीत को दिया था। उसने स्कीमर की मदद से रेस्टोरेंट में खाने के बिल का भुगतान करने के दौरान सिमरनजीत के डेबिट कार्ड का डाटा चुराया था। इसके बाद उन्होंने ब्लैंक कार्ड के माध्यम से उसका क्लोन तैयार किया और रोहिणी स्थित एटीएम से पैसा निकाल लिया।

राठौर ने बताया कि रंजीत मूल रूप से तालाब चौक जालंधर पंजाब का रहने वाला है। जबकि, आयुष और रोहित बिहार के रहने वाले हैं। इनमें रोहित दिल्ली में दसवीं की और आयुष 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। इनके पास से मैग्नेटिक कार्ड रीडर, वाईफाई कैमरा, कार्ड रीडर पार्ट्स, पोर्टेबल कार्ड रीडर, तीन ब्लैंक एटीएम और एक एसबीआई का डेबिट कार्ड बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed