फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student union elections will be held on November 7

Dehradun News: सात नवंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव, प्रचार हुआ तेज

Thu, 26 Oct 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Student union elections will be held on November 7
दून के पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव सात नवंबर को होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय से इसका आदेश जारी हो गया है। तिथि घोषित होने के बाद चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कई छात्र संगठनों ने चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हालांकि, चुनाव कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। चुनाव कार्यक्रम कॉलेज प्रशासन अपने मुताबिक तैयार करेंगे।
विज्ञापन




दून के पीजी कॉलेज में डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर और एमकेपी गढ़वाल विवि से संबद्ध हैं और गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेज में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को ही होंगे। एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होने के बाद से छात्रों में उत्साह बढ़ गया है। हालांकि, अभी एबीवीपी ने सभी कॉलेज में अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। एसजीआरआर और एमकेपी में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अगले दो दिन में इनको टिकट भी दे दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य कॉलेज में भी प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन




राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता के एबीवीपी छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि कॉलेज में अबतक किसी भी छात्र नेता का दाखिला नहीं हुआ है। इसलिए अभी छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद प्रचार प्रसार भी तेज होगा। अभी कैंपेन के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed