फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student union election former student union president brother show pistol to police in nainital

नैनीताल: चुनाव के बाद पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाई ने सिपाही पर ताना तमंचा, केस दर्ज

Tue, 10 Sep 2019 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 10 Sep 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Student union election former student union president brother show pistol to police in nainital
- फोटो : फाइल फोटो

डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के बाद मल्लीताल में बीती रात हुए विवाद में पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुंदर मेहरा व उसके भाई देवेंद्र मेहरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, समेत 506, 504 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि बीती रात मल्लीताल मोहनको चौराहे में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाई ने सिपाही पर तमंचा तान दिया था। सूचना पर मल्लीताल दरोगा सतेंद्र गंगोला समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। जिसके बाद पूर्व छात्र अध्यक्ष व उसका भाई फरार हो गए।
विज्ञापन


रात में ही बाजपुर में तैनात व आजकल अवकाश पर मल्लीताल अपने घर आए सिपाही पंकज जाटव की ओर से तहरीर दी गई। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने साफ किया कि दरोगा मौके पर बचाने पहुंचे थे। उन पर नहीं सिपाही पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव के बाद विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस खत्म होने के बाद देर रात्रि लगभग 11 बजे मोहनको चौराहे के पास पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का भाई वाहन लेकर विपरीत दिशा से आ रहा था। बताया जा रहा है कि सामने से किसी गाड़ी के आने पर हुए विवाद के बाद उसने तमंचा तान दिया। विवाद बढ़ने और तमंचा तानने से यहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed