फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student union election 2019 Abvp Defeat after 12 years in dehradun dav college

छात्रसंघ चुनाव 2019: डीएवी में 12 साल बाद एबीवीपी की बादशाहत खत्म, निर्दलीय निखिल ने मारी बाजी

Tue, 10 Sep 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Sep 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Student union election 2019 Abvp Defeat after 12 years in dehradun dav college
डीएवी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ पर 12 साल से काबिज एबीवीपी की बादशाहत सोमवार को खत्म हो गई। छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी से बागी हुए निखिल शर्मा 661 वोटों के भारी अंतर से जीत गए।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस चुनाव में एबीवीपी सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं महासचिव पद पर आर्यन संगठन को भी हार का सामना करना पड़ा। इस पद पर सत्यम शिवम ग्रुप के नीरज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


डीएवी में सोमवार को सुबह 8:30 बजे छात्रसंघ चुनाव शुरू हो गए। 8472 वोटरों में से 3912 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 46.17 रहा। दोपहर 3:30 बजे से मतगणना शुरू हो गई। मतगणना के पहले चरण से ही निर्दलीय निखिल शर्मा ने अध्यक्ष पद पर और सत्यम शिवम संगठन के नीरज चौहान ने महासचिव पद पर बढ़त बनानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के चेहरे उतरते चले गए। 12 साल से दौड़ रहा एबीवीपी का विजय रथ बागी होकर चुनाव लड़े निखिल शर्मा ने रोक दिया। वहीं, एनएसयूआई इस साल दूसरे स्थान पर आने में कामयाब रही। 

पुलिस और कॉलेज प्रशासन रहा सतर्क

डीएवी कॉलेज में न केवल पुलिस बल्कि कॉलेज प्रशासन भी सतर्क रहा। जहां चीफ प्रॉक्टर मेजर डॉ. अतुल सिंह की टीम ने अनुशासन की बागडोर संभाले रखी, वहीं मतगणना अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने भी सभी व्यवस्थाएं सामान्य तौर पर चलाई। पूरे चुनाव के दौरान प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना मुस्तैद रहे।

25 फर्जी वोटर पकड़े
डीएवी कॉलेज में मतदान के दौरान 25 फर्जी वोटर पकड़े गए। इनमें से 22 वोटर तो कॉलेज के गेट पर ही पकड़ लिए गए लेकिन तीन वोटर कॉलेज कैंपस में घुसने में कामयाब रहे। कॉलेज प्रशासन की सतर्कता के चलते वह वोट डालने में कामयाब नहीं हो पाए। सभी आईकार्ड जब्त कर लिए गए।

शासन तक गई पल-पल की रिपोर्ट
डीएवी के चुनाव की पूरी रिपोर्ट शासन तक पहुंचती रही। कॉलेज में मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली को पर्यवेक्षक बनाया गया था। वह पूरे चुनाव और मतगणना के दौरान मौजूद रहीं। बाद में डीएम सी रविशंकर ने उन्हें बधाई दी।

तीन दिन बंद रहेगा कॉलेज 
डीएवी कॉलेज अब तीन दिन बंद रहेगा। 10 सितंबर को मुहर्रम, 11 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के बाद एक दिन चुनाव की वजह से अवकाश रहेगा। अब कॉलेज 13 को खुलेगा। 

किसे कितने वोट मिले

अध्यक्ष 
निखिल शर्मा(निर्दलीय) : 1736 वोट
हिमांशु रावत(एनएसयूआई) : 1075 वोट
सागर तोमर(एबीवीपी) :937 वोट

उपाध्यक्ष
पारितोष सिंह(दिवाकर ग्रुप) : 1513 वोट
सुप्रिया भंडारी(एसएफआई) : 1048 वोट
अंजना(सक्षम ग्रुप): 824 वोट

महासचिव
नीरज सिंह चौहान(सत्यम शिवम) : 1780 वोट
संदीप कुकरेती(आर्यन) : 1401 वोट
नबोध सिंह परमार(निश्चय ग्रुप) :522 वोट

सहसचिव
अंशिका शर्मा : 1026 वोट
आकांक्षा : 577 वोट
प्रकृति रोहिला : 424 वोट
अवलोक शर्मा : 358 वोट
क्षितिज बोरा : 256 वोट
रिया पुन्दोला : 124 वोट

विवि प्रतिनिधि
राजेश भट्ट(एनएसयूआई) : 1844 वोट
सौरभ सिंह नेगी : 654 वोट
सचिन कुमार : 572 वोट
संजय सिंह परगाईं : 108 वोट

कोषाध्यक्ष
ऋषि मोहन चौहान : 743 वोट
मनीषा : 583 वोट
काजल : 465 वोट
प्रज्ञा शाही : 324 वोट
रिषव शर्मा : 295 वोट
सतीश नौटियाल : 256 वोट
रूपा नेगी : 241 वोट
सोमिन चंद्र : 201 वोट
संजय सिंह मेहरा : 152 वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed