{"_id":"597774944f1c1b13348b45d1","slug":"student-suicide-after-fight-with-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा से नाराज होकर 16 साल के बेटे ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापा से नाराज होकर 16 साल के बेटे ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारायणबगड़
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की डांट से एक बेटा इतना नाराज हो गया कि उसने बगैर कुछ सोचे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
रोहित कुमार (16 वर्ष) पुत्र मोहनी लाल निवासी असेड़ मंगलवार को स्कूल से घर लौटा और कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब रोहित की बड़ी बहिन नीलू कमरे में पहुंची तो देखा रोहित बल्ली से लटका हुआ था।
विज्ञापन
उसने तुरंत परिजनों को बुलाया। परिजनों ने उसे बल्ली से उतारा, वह रोहित को 108 सेवा से अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्र की ओर से फांसी लगाए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। छात्र के इस कदम से परिजन बेहाल हैं। वहीं बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर लापरवाही के चलते रोहित के पिता ने उसे हल्की डांट लगाई थी, जिससे उसने यह कदम उठाया होगा।
विज्ञापन