फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student protest against fee increases by HNB garhwal university

गढ़वाल विवि द्वारा फीस वृद्धि को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश, की तालाबंदी

Wed, 13 Nov 2019 01:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Nov 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
student protest against fee increases by HNB garhwal university
डीएवी कॉलेज के सामने प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल विवि द्वारा फीस वृद्धि को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश दिख रहा है। आज विरोध कर रहे छात्रों ने देहरादून के डीएवी कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर खूब नारेबाजी की। 

विज्ञापन

 
वहीं मसूरी एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस पवार के नेतृत्व में कॉलेज में तालाबंदी की गई। इस दौरान छात्रों और प्राचार्य एसपी जोशी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने भीख मांग कर विरोध जताया और कुलपति व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की शव यात्रा निकाली। 
विज्ञापन


इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों ने कहा कि जब तक बढ़ाई गई फीस को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कॉलेज भी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। उधर, कॉलेज प्राचार्य ने साफ तौर पर कहा कि छात्रों के आंदोलन से कई छात्रों का पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज का काम भी नहीं हो पा रहा है।शुक्रवार को पुलिस प्रोटेक्शन के बीच कॉलेज खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी में तालाबंदी
गढ़वाल विवि की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक ओर जहां छात्र संघर्ष समिति ने डीएवी कॉलेज में तालाबंदी की तो दूसरी ओर एसएफआई ने मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। गढ़वाल विवि में शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को दोबारा डीएवी कॉलेज में तालाबंदी की गई। साथ ही छात्रों ने शुल्क बढ़ोतरी वापस न होने तक महाविद्यालय में तालाबंदी जारी रखने का एलान किया।

तालाबंदी के बाद छात्रों ने नारेबाजी करते हुए मैदान में धरना दिया। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा, महासचिव नीरज चौहान, राहुल रॉय, शुभम सिमल्टी, कपिल शर्मा, हिमांशु रावत, शूरवीर सिंह चौहान, आदित्य बिष्ट, उदित थपलियाल, अक्षत भट्ट, अंकित बिष्ट, हन्नी, गोविंद रावत आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे। 

दूसरी ओर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ  इंडिया (एसएफआई) ने परीक्षा शुल्क बढ़ाने के विरोध में एचआरडी मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का पुतला फूंका। मांग की कि बढ़े हुए परीक्षा शुल्क को जल्द वापस लिया जाए। जिला सचिव हिमांशु चौहान ने कहा कि विवि ने परीक्षा शुल्क में तीन गुना बढ़ोतरी कर दी है।


छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं लेकिन एचआरडी मंत्री निशंक उनकी नहीं सुन रहे हैं। एसएफआई ने आयुष छात्रों की शुल्क बढ़ोतरी पर भी विरोध जताया। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष सुप्रिया भंडारी, सोनाली नेगी, सुमन नेगी, मिन्नी नेगी, अमन, अरविंद, हिमांशु खाती, हिमांशु पाल, मनोज, मोहित, योगेश आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed