फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student leaders warned of boycott of elections

छात्र संघ चुनाव नहीं हुए तो विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Sun, 10 Oct 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Student leaders warned of boycott of elections
छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज के गेट में प्रदर्शन करते छात्र नेता। संवाद - फोटो : DEHRADUN
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं के साथ कुछ नए छात्रों ने छात्र संघ चुनाव न कराने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। छात्र नेता आकिब अहमद ने बताया कि सरकार सभी बड़ी-बड़ी रैलियों व जनसभाओं का आयोजन करा रही है। केवल छात्रसंघ चुनाव कराने में कोई इच्छा नहीं दिखा रही है। अगर सरकार इस मुद्दे पर नहीं जागती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सक्षम छात्र संगठन ने श्री गुरु राम राय महाविद्यालय के गेट पर छात्र संघ चुनाव न होने का विरोध किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बंसल ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए छात्र संघ चुनाव जरूरी हैं। इस अवसर पर छात्र नेता नीरज रतूड़ी, नितिन चौहान, सूरज सिंह नेगी, हिमांशु, आशीष, सत्यम, अंकुश, मोहित, मुकुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed