{"_id":"5c3af4e9bdec22738e3698b3","slug":"student-leader-killed-in-firing-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: गोली लगने से घायल छात्र नेता की मौत, आज होगा शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: गोली लगने से घायल छात्र नेता की मौत, आज होगा शव का पोस्टमार्टम
Sun, 13 Jan 2019 01:51 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Dead Body
पांच दिन पहले गोली लगने से घायल पूर्व छात्र नेता रोहित तिवारी की शनिवार को बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव मोर्चरी भिजवा दिया है। जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। रोहित की मौत के कारण अब जानलेवा हमले की रिपोर्ट हत्या के आरोप में तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन
चार्टन लॉज निवासी रोहित तिवारी आठ जनवरी की रात मल्लीताल में फेयर हैवेंस होटल के पास लहूलुहान हालत में पड़ा था। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दो दिन उपचार कराने के बाद तंगहाल परिजनों ने उसे यहां बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव मोर्चरी में रख दिया है। रोहित के पिता कृष्ण चंद्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने नौ जनवरी को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दस जनवरी को घटना का खुलासा कर लंघम हॉस्टल तल्लीताल निवासी संदीप और उसके रिश्तेदार अंकुर पाल को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि अपने भाई को नशेड़ी बनाने से क्षुब्ध संदीप ने अंकुर की मौजूदगी में रोहित को गोली मारी थी। कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि रोहित की मौत हो जाने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 302 में चार्जशीट लगाई जाएगी। मुकदमा 307 से 302 में तरमीम किया जा रहा है।
विज्ञापन