{"_id":"5da01c8f8ebc3e01346cd7b0","slug":"student-group-fight-in-dehradun-private-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः निजी स्कूल में छात्रों के गुटों में हुई मारपीट, तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः निजी स्कूल में छात्रों के गुटों में हुई मारपीट, तीन छात्र घायल
Fri, 11 Oct 2019 11:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखन स्थित एक निजी स्कूल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के तीन छात्र घायल चोटिल बताए जा रहे हैं। अनारवाला की एक महिला ने बताया कि उनके दो बच्चे जाखन स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ते हैं। आरोप है कि 28 नवंबर को 11वीं कक्षा के दो छात्रों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिसमें उनके एक बेटे की अंगुली टूट गई। उसके प्लास्टर पर चढ़ाना पड़ा है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत परिजनों ने स्कूल की अनुशासन समिति से की। इस पर दो अक्तूबर को दूसरे बेटे से फिर मारपीट कर दी। मारपीट और धक्कामुक्की में दूसरे पक्ष के एक छात्र को भी चोट लग गई। आरोप है कि अगले दिन दूसरे पक्ष के चोटिल छात्र के मामा और अन्य परिजनों ने महिला के बेटे को स्कूल में पहुंचकर जमकर पीटा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि वह इस संबंध में राजपुर थाने में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विवाद स्कूल में होना बताया जा रहा है। स्कूल प्रिंसिपल से बात कर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन