फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student found absent in government school

उत्तराखंडः स्कूलों से 'गायब' मिले 25 हजार बच्चे

Sat, 23 Aug 2014 04:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Aug 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
student found absent in government school

स्कूलों के औचक निरीक्षण में गुरुजी ही नहीं, हजारों छात्र भी गायब मिले। अनुपस्थित छात्रों के मामले में ऊधमसिंह नगर अव्वल रहा। यहां 8229 बच्चे स्कूलों से गैरहाजिर थे।

विज्ञापन


प्रदेश के कुल 1208 स्कूलों में 25483 छात्र अनुपस्थित पाए गए। शुक्रवार को मौसम साफ होने के बावजूद छात्रों के स्कूल न पहुंचने की जानकारी ने विभागीय अधिकारियों को हैरत में डाले रखा।
विज्ञापन


कहीं फर्जी संख्या तो नहीं
विभागीय सूत्रों की मानें तो इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का गैरहाजिर होना अफसरों को पच नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि कई बार स्कूल बंद होने से बचाने और अपने स्थानांतरण की आशंकाओं को दूर करने के लिए शिक्षक छात्रों की फर्जी संख्या कागजों में दिखा देते हैं। ऐसे में हो सकता है कि इन स्कूलों में भी शिक्षकों ने संख्या अधिक बताई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

देख‌िए, कहां कितने बच्चे गायब

student found absent in government school

जनपद ----- स्कूल --- अनुपस्थित बच्चे
अल्मोड़ा------ 117 ------ 1565
बागेश्वर------- 25 ------ 425
चमोली------- 69 ------- 4257
चंपावत------- 18 ------- 261
देहरादून------ 98 ------- 2263
हरिद्वार------- 88 ------- 5161
नैनीताल----- 223 ------ 2188
पौड़ी -------- 120 ------ 1058
पिथौरागढ़---- 55 ------- 763
रुद्रप्रयाग----- 41 ------- 359
टिहरी-------- 165 ------ 1736
ऊधमसिंहनगर- 132 ----- 8229
उत्तरकाशी----- 39 ------ 520

165 स्कूल जर्जर, एक भवनविहीन
प्रदेश भर में स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान 165 स्कूल जर्जर मिले हैं। बागेश्वर में एक स्कूल भवनविहीन मिला। चमोली जिले में सर्वाधिक जर्जर 64 स्कूल मिले। नैनीताल में 50, अल्मोड़ा में चार, बागेश्वर में 10 (एक स्कूल भवनविहीन), देहरादून में 14, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में नौ और उत्तरकाशी में दो स्कूलों के भवन जर्जर पाए गए। बरसात में इन भवनों में कक्षाओं का संचालन छात्रों के लिए हादसों का सबब बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed