{"_id":"5996ba984f1c1bc5708b4730","slug":"student-commit-suicide-in-dehradun-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में लड़कों ने खिड़की से कमरे में देखा, तो पंखे से लटकते दोस्त को देखकर मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में लड़कों ने खिड़की से कमरे में देखा, तो पंखे से लटकते दोस्त को देखकर मच गया कोहराम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Aug 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छात्र ने तनाव के कारण अपनी जिंदगी खत्म कर ली। दोस्तों ने खिड़की से अंदर देखा तो वहां दोस्त को पंखे पर लटका देखकर हॉस्टल में कोहराम मच गया। सुधोवाला फ्रेंड्स होस्टल में एक लड़का दरवाजा नही खोल रहा है और खिड़की से देखा तो लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
इस सूचना पर चौकी प्रभारी झाझरा मय पुलिस फ़ोर्स के मौके पर गए और मौके पर मौजूद लोगौं के सामने दरवाजा तोड़ा गया तो देखा लड़के द्वारा पंखे पर गमछे से फांसी लगाई गई है और लड़के की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी की गई तो लड़के का नाम आरएन्द्र सिंह पुत्र नेत सिंह निवासी चितरी थाना हजरतपुर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 17 साल हाल शिक्षारत बी0एफ0आई0टी0 कॉलेज सुधोवाला थाना प्रेमनगर देहरादून में अभी 15 दिन पहले बीएससी एग्रीकल्चर में एडमिशन लिया था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन को सूचित किया गया है। आत्महत्या करने के बारे मे जानकारी की गई तो पता चला है कि मृतक कुछ दिन से पढ़ाई को लेकर तनाव मैं था।मौके पर कोई सुसाइड नोट नही मिला है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।