फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   strict ban on use of plastic in Chardham Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: चारधाम में प्लास्टिक प्रयोग पर लगेगा सख्त प्रतिबंध, क्षेत्र के हिसाब से बनेगा प्लान

Tue, 27 Dec 2022 05:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Dec 2022 05:25 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने एवं प्रदेश में सफाई को लेकर आमजन की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत बताई। उन्होंने सभी जिलों में ग्रामीण, शहरी और वन क्षेत्रों के अंतर्गत सफाई के लिए एक्शन प्लान तैयार कर 100 प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
strict ban on use of plastic in Chardham Uttarakhand news in hindi
सिंगल यूज प्लास्टिक - फोटो : Social Media

विस्तार

चारधाम में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगेगा। हर जिले की परिस्थितियों और भौगोलिक स्थिति से प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए प्लान बनेंगे। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


सचिवालय में हुई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने एवं प्रदेश में सफाई को लेकर आमजन की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत बताई। उन्होंने सभी जिलों में ग्रामीण, शहरी और वन क्षेत्रों के अंतर्गत सफाई के लिए एक्शन प्लान तैयार कर 100 प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। कहा कि इस काम के लिए सभी जिलाधिकारियों को इनोवेटिव होने की जरूरत है। एक जिले के लिए एक प्लान काम नहीं करेगा।
विज्ञापन


कहा कि हर क्षेत्र का एक साइट स्पेसिफिक प्लान होगा, तभी प्रदेश को साफ सुथरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में भी प्लास्टिक यूज को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है। चारधाम यात्रा में प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने पर भी विचार किया जाए, ताकि धामों को स्वच्छ रखा जा सके। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पीसीसीएफ विनोद कुमार, सचिव विजय यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को बताएं प्लास्टिक के दुरुपयोग
मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार प्रचार प्रसार के साथ छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स से जानकारी दी जाए। स्कूलों को भी इस अभियान में शामिल करते हुए बच्चों को इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाए, ताकि वे अपने परिजनों को इसके नुकसान के प्रति जागरूक कर सकें। कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए हाईकोर्ट के आदेशों का भी पालन सुनिश्चित किया जाए। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  जोशीमठ में भूधंसाव का नए सिरे होगा सर्वे, प्रभावित क्षेत्र से परिवारों का किया जाएगा पुनर्वास

प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा दें 
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों को शामिल करते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि हमें सफाई को अभियान के रूप में लागू करने के बजाए अपने डेली रूटीन में शामिल करने की जरूरत है, तभी हम अपने प्रदेश को साफ सुथरा बना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed