फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strict action will be taken against those operating

बिना लाइसेंस संचालित हुआ पटाखा गोदाम तो होगी कार्रवाई : डीएम

Sat, 28 Sep 2024 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those operating
Iदून में पटाखा गोदाम का होगा सत्यापन, अवैध संचालित गोदाम होंगे सीलI
विज्ञापन




राजधानी दून में पटाखा गोदाम अवैध रूप से संचालित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। गोदाम अवैध पाए जाने पर सील किया जाएगा। ये निर्देश जिलाधिकारी सविन बसंल ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि दून में संचालित होने वाले पटाखा गोदामोंं का सत्यापन किया जाए। दून में फिलहाल लाइसेंस वाले 13 पटाखा गोदाम संचालित किए जा रहे हैं।




शुक्रवार शाम को जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ पटाखा गोदामों का सत्यापन कराने और मानकों के अनुपालन की स्थिति को लेकर बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अवैध रूप से संचालित किए जा रहे पटाखा गोदामों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्हाेंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध पटाखा गोदाम संचालित है तो इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम, उपजिलाधिकारी कार्यालय और थाने में दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed