फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strict action should be taken against the accused in the principal's murder: Association

प्रधानाचार्य की हत्या के आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई : एसोसिएशन

Mon, 20 Jul 2026 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against the accused in the principal's murder: Association
देहरादून। अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने बागेश्वर में प्रधानाचार्य की हत्या की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी ने इसे शिक्षा जगत के लिए दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा, प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या हुई है। विद्यालय जाते समय उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। राठी ने कहा, यह केवल एक शिक्षक की हत्या नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज की सुरक्षा और सम्मान पर हमला है। इस हत्याकांड से प्रदेश का शिक्षक समाज भय, आक्रोश और गहरे शोक में है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, आश्रित को नियमानुसार नियुक्ति और समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed