फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   street light in parshad house.

गजब, 10 स्ट्रीट लाइटों से 'जगमगाया' पार्षद का घर

Sun, 07 Jun 2015 05:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Jun 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
street light in parshad house.

राजधानी देहरादून में नगर निगम की ओर से लगाए जाने वाली स्ट्रीट लाइट का दुरुपयोग होने की शिकायतें आने लगी हैं।

विज्ञापन


शनिवार को मेयर विनोद चमोली को एक पार्षद द्वारा 10 स्ट्रीट लाइटें अपने घर में रखने की शिकायत मिलने पर उन्होंने पथ प्रकाश अनुभाग को तलब कर रिपोर्ट मांगी।

पथ प्रकाश अनुभाग में हर साल करोड़ों रुपए से स्ट्रीट लाइटों की खरीद होती है। इनको लगाने के बाद लेखा-जोखा तैयार नहीं किया जा रहा है। नगर निगम के स्तर पर बनी व्यवस्था में कई सवाल उठने लगे हैं। व्यवस्था है कि पार्षद अपने वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की मांग करते हैं।

विज्ञापन

पार्षद की मर्जी है कि वह लाइट लगाए या नहीं

street light in parshad house.

ऐसे में निगम का प्रकाश अनुभाग स्ट्रीट लाइटें पार्षद को देता है। अब पार्षद की मर्जी है कि वह लाइट लगाए या नहीं। पार्षदों द्वारा लगाई जाने वाली लाइटों की निगरानी नहीं की जाती है।

अभी एक मामला सामने आया है। एक नामित पार्षद ने अपने वार्ड के लिए दस स्ट्रीट लाइटें निगम से ली। उसने सभी लाइटों को अपने घर में रख दिया।

सूत्र बताते हैं कि इस नामित पार्षद ने एक भी लाइट का उपयोग अपने वार्ड में नहीं किया है। मजेदार बात यह है कि नगर निगम ने पार्षद से स्ट्रीट लाइट के बावत एक बार भी नहीं पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed