फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Strategies made for trade unions strike

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा

Thu, 22 Oct 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Strategies made for trade unions strike
देहरादून। 26 अक्टूबर को ट्रेड यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीटू, इंटक, ऐटक, बैंक, बीमार व रक्षा यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी आठ नंवबर को राज्य स्तरीय मजदूरों का कन्वेंशन दून में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सीटू के प्रदेश सचिव लेखराज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा श्रम कानूनों में कटौती की गई है। इसके माध्यम से सरकार ने कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुनाफे में चल रहे रक्षा संस्थानों का सरकार निजीकरण कर रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से रक्षा कारखानों को बेचने की साजिश की जा रही है। जो देश की सामरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। श्रमिकों को पूंजीपतियों के हाथ में दिया जा रहा है। ऐटक के महामंत्री अशोक शर्मा, भगवंत पयाल, राम सिंह भंडारी, रविंद्र नौडियाल, पंकज क्षेत्री, ओपी सूद, ईश्वर पाल शर्मा, केपी चंदोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed