फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stopped salary of District Malaria Officer, Asha Coordinator

जिला मलेरिया अधिकारी, आशा कोआर्डिनेटर का स्पष्टीकरण तलब, वेतन भुगतान पर रोक

Sun, 25 Sep 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:51 PM IST
सार

डीएम ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को सक्रियता से भ्रमण करने के साथ ही लार्वा को नष्ट करने की हिदायत दी। जिला मलेरिया अधिकारी को ब्लॉक कोआर्डिनेटर से वार्ता कर ब्लॉकवार बनाई गई टीमों की प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया कि डेंगू मरीजों के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड की व्यवस्था करने के साथ ही इलाज के पुख्ता इंतजाम किए जाए।

विज्ञापन
Stopped salary of District Malaria Officer, Asha Coordinator

विस्तार

राजधानी समेत पूरे जिले में तेजी से फैल रही डेंगू पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाने से नाराज डीएम सोनिका ने जिला मलेरिया अधिकारी और आशा की जिला कोआर्डिनेटर से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही वेतन भुुगतान पर रोक लगा दी। डेंगू उन्मूलन की समीक्षा के दौरान डेंगू के बढ़ते मामलों पर नाराजगी हुए डीएम ने अफसरों को रोजाना दैनिक रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को सक्रियता से भ्रमण करने के साथ ही लार्वा को नष्ट करने की हिदायत दी। सीडीओ को निर्देशित किया कि डीडीओ, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत संबंधित अफसरों को डेंगू उन्मूलन अभियान में भी लगाया जाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को समन्वय के साथ ही प्रतिदिन की स्पष्ट एवं अद्यतन सूचनाएं का डाटा फीड करवाएं। उन्होंने सीएमओ को डेंगू की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश देते हुए रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी को ब्लॉक कोआर्डिनेटर से वार्ता कर ब्लॉकवार बनाई गई टीमों की प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया कि डेंगू मरीजों के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड की व्यवस्था करने के साथ ही इलाज के पुख्ता इंतजाम किए जाए। बैठक में सीडीओ झरना कमठान, एडीएम केके मिश्रा, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती, एसीएमओ डॉ. सीएस चैहान, मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed