{"_id":"61e9b4186b03a74bc57470cc","slug":"stop-the-speculation-the-veterans-got-the-command-dehradun-news-drn4021515131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटकलों पर विराम, दिग्गजों को मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटकलों पर विराम, दिग्गजों को मिली कमान
विज्ञापन
भाजपा की विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद ऋषिकेश और नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के बदलाव की अटकलों पर विराम लग गया। भाजपा ने तीन बार से ऋषिकेश विधानसभा पार्टी को जीत के शिखर तक पहुंचाने वाले प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री और नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा चुनाव लड़ने से मना करने के बाद ऋषिकेश में चुनावी सरगर्मियां अचानक पड़ गई थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिवेंद्र सिंह रावत नरेंद्रनगर विधानसभा से पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के लिए टिकट मांग सकते हैं। ओम गोपाल रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत का खास बताया जाता है। हाल के दिनों में दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में एक साथ शिरकत करते नजर आए थे। ऐसी स्थिति में कैबिनेट मंत्री और नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल के ऋषिकेश से चुनाव लड़ने की अटकलों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। हालांकि सुबोध उनियाल के समर्थक लगातार उनके ऋषिकेश विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात को सिरे से नकार रहे थे। उधर, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के समर्थकों में खुशी का माहौल था। सुबोध उनियाल के ऋषिकेश विधानसभा से चुनाव लड़ने की स्थिति में प्रेमचंद अग्रवाल के अपने गृह क्षेत्र डोईवाला विधानसभा से चुनाव लड़ने चर्चा भी सोशल मीडिया और बाजारों में उड़ने लगी थी। चुनाव में सीटों के समीकरण बदलने की संभावना को देख मेयर अनीता ममगाईं, पूर्व दर्जाधारी भगतराम कोठारी और पूर्व जिला सदस्य संजीव चौहान के समर्थक सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर अपने नेताओं को विधानसभा टिकट दिलाने की मांग करने लगे थे, लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर को भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के 69 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कयासबाजी के बीच अपने नेताओं की पैरवी कर रहे समर्थकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया। भाजपा ने साफ कर दिया कि उसको अपने दिग्गज नेताओं पर पूरा विश्वास है।