फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sticks and sticks in two groups of youths

पाम सिटी से सटे वेद सिटी में युवकों के दो गुटों में संघर्ष

Mon, 10 Oct 2022 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:04 AM IST
सार

पटेलनगर के पाम सिटी से सटे वेद सिटी में रविवार की देर रात युवकों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए।उधर, घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश है।

विज्ञापन
sticks and sticks in two groups of youths

विस्तार

पटेलनगर के पाम सिटी से सटे वेद सिटी में रविवार की देर रात युवकों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक युवक बचने के लिए खाली फ्लैट पर चढ़ा, तो नीचे गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी युवक रोज पार्टी और नशा करते हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। वेद सिटी में मुस्लिम कॉलोनी के कुछ युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इस दौरान उनकी दूसरे गुट से भंडारीबाग में कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद 10-12 युवक पहुंचे और पार्टी कर रहे युवकों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया और मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखते हुए झगड़ा कर रहे युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली पटेलनगर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। एक पक्ष मुस्लिम कॉलोनी, जबकि दूसरा भंडारी बाग के युवक बताए जा रहे हैं। उधर, घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यहां काफी सुनसान इलाका है। बाहर से आकर अक्सर अराजक तत्व यहां शराब और नशे का सेवन करते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक को फ्लैट से फेंकने का आरोप
लोगों ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक को कॉलोनी में खाली पड़े फ्लैट में बचने के लिए घुस गया, लेकिन पैर फिसलने से गिर गया। लोगों ने युवक को फ्लैट से फेंकने की बात कही, जबकि पुलिस ने इन्कार किया। पुलिस के मुताबिक, झगड़े के दौरान युवक बचने के लिए फ्लैट में घुसा था, लेकिन उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया, जिससे उसके पैरों में चोट आई हैं। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed